फतेहपुर, दिसम्बर 25 -- गाजीपुर। क्षेत्र के ब्राम्हण तारा में बुधवार को गांव के कुछ लोग पत्ते खेल रहे थे। जिसमें किसी बात को लेकर दो पक्षो के बीच मारपीट हो गई थी। जिसमें एक पक्ष की ओर से दो बाइकों में छह लोग अवैध असलहो के साथ गांव पहुंच गए थे। दबंग उक्त को खोजते रहे लेकिन वह नहीं मिला। उक्त का छोटा भाई राहुल मिल गया। जिसको दबंगो ने मारपीट कर दी और हवाई फॉयर झोंक दिया। जिससे आसपास अफरा तफरी मच गई। वापस जाते वक्त गढ़ी गांव में रास्ते में पानी बहाने पर महेश सिंह से विवाद करने लगे। विरोध पर गाली गलौज की और एक फॉयर कर दिया। जिससे महेश जान बचाकर घर की ओर भागा और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस दबंगो को थाना ले आई और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप ने बताया कि नशे को लेकर विवाद हुआ था, फॉयरिंग की सूचना गलत है। मामले की जांच की...