कौशाम्बी, फरवरी 1 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। सरायअकिल थाने के पुराना खोपा गांव की केतकी देवी ने बताया कि वह अपने माता-पिता की इकलौती संतान है। वह चालीस साल से अपने मायके में रह रही है। माता-पिता की मौत के बाद उनकी सम्पत्ति की अकली वारिस है। इधर बीच वह अपने परिवार के साथ कमाने के लिए कल्याण में रहती थी। एक सप्ताह पहले वह घर वापस लौटी। महिला के अनुसार उसके भमिधरी खेत में गांव के ही दबंग जबरन बीस फिट का रास्ता बना लिए हैं। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची महिला ने विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने शनिवार को मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम से करते हुए न्याय की गुहार लगाई। एडीएम अरुण कुमार गोंड ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने का आश्वासन पीड़ित महिला को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.