कानपुर, नवम्बर 30 -- कानपुर। काकादेव में दबंगों ने बुजुर्ग से मारपीट कर ईंट से प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुरानी बस्ती में रहने वाले मारकेण्डेय जायसवाल के मुताबिक, शनिवार की शाम वह रिक्शा पर लेटे थे। तभी अचानक आए दो लोगों ने बिना किसी बात के गाली-गलौज शुरू कर दिया, विरोध पर आरोपितों ने मारपीट कर मुंह पर ईंट मार लहूलुहान कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...