बदायूं, जनवरी 9 -- बिल्सी। क्षेत्र के गांव मिर्जापुर सोहरा में गुरुवार को पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने अमानवीय कृत्य को अंजाम दिया। आरोप है कि कुछ लोगों ने जानबूझकर बकरे को छत से नीचे फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित रफाकत पुत्र इसारत का कहना है कि आरोपियों से पहले से ही रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश के चलते उन्होंने उसके पाले हुए बकरे को निशाना बनाया और छत से फेंककर मार डाला। बकरा पीड़ित के परिवार की आजीविका का साधन था, जिसकी मौत से उसे आर्थिक नुकसान भी हुआ है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...