गंगापार, अप्रैल 17 -- थाना क्षेत्र के शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा में एक गरीब महिला के बीमार पति को गांव के दबंगों ने अपहरण कर जमीन का बगैर पैसा दिए ही बैनामा करा लिया। घटना की जानकारी होलागढ़ पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस ने दबंगों के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की। महिला ने शिकायत पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर की तो होलागढ़ पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। शाहपुर कल्याण उर्फ नेवादा देवकली पत्नी बैजनाथ गरीब हैं और उनके कोई संतान भी नहीं है। 20 जुलाई 24 को गांव के विष्णु कांत मिश्रा, शिव नायक तिवारी एवं अन्य चार लोग बैजनाथ को सुबह उठा ले गए और तहसील ले जाकर पहला बैनामा करवा लिया। उसके बाद 29 अगस्त 2024 तक बैजनाथ को इन दबंगों ने अपने घर में रखा और दूसरा बैनामा भी कर लिया। किसी भी बैनामा में पार्टी द्वारा एक भी पैसा नहीं दिया गया। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.