बांदा, दिसम्बर 17 -- बांदा, संवाददाता। बबेरू के मुरवल गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया कि ग्राम प्रधान से मिलकर दबंगों ने तालाब में अवैध रूप से मकान बनवा लिए हैं। जांच कर दोषियों पर तत्काल कार्रवाई की जाए। मुरवल गांव के विनोद सिंह की अगुवाई में दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि गांव में सार्वजनिक व अति प्राचीन तालाब है। इससे गांव के काफी लोगों का गुजारा होता है। भीटे के दक्षिणी हिस्से में गांव के आठ लोगों ने पक्के मकान बनवा लिए हैं। इससे तालाब का अस्तित्व मिट रहा है। इस तालाब का उपयोग पूरे गांव के लोग करते हैं। इन मकानों के नापदानों से गंदा पानी तालाब में बहता है। इससे पानी दूषित हो रहा है। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान से इन दबंगों की साठगांठ है। इसी वजह से तहसील प्रशासन की ओर से अवैध कब्जा हटवाने की कोई कार्रवाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.