गोरखपुर, मार्च 17 -- कैम्पियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैम्पियरगंज क्षेत्र के मछलीगांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने महिला को पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई की। कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र के मछलीगांव के टोला तुलसीपुर में पुरानी रंजिश को लेकर लेकर गांव की महिला शकुंतला देवी को श्रीराम, भरथरी, पप्पू, अमित, टून्नू, इंदल ने लाठी-डंडे से मारकर लहुलुहान कर दिया। महिला को गंभीर चोटें आई। पीड़िता ने मारने का वीडियो पुलिस को दिखाया और बताया कि ये लोग दबंग हैं और उसे बार बार मारते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.