नई दिल्ली, जनवरी 5 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। लक्ष्मी नगर इलाके के गुरु राम दास नगर में शुक्रवार को जिम पर कब्जे को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने कारोबारी व उनके बेटे की सरेराह निर्वस्त्र कर जमकर मारपीट की। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। पीड़ितों की पहचान 52 वर्षीय राजेश गर्ग और उनके बेटे 26 वर्षीय वासु के रूप में हुई है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों को हेडगेवार अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वीडियो और घायलों के बयान के आधार पर मारपीट, बंधक बनाने, महिलाओं से अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर एक आरोपी सतीश यादव उर्फ पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पूरी वारदात घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। इसकी एक फुटेज सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.