गोरखपुर, फरवरी 5 -- महुआपार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के पोहिला गांव में गंदा पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने पिता-पुत्र के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोहिला गांव निवासी गंगेश कसौधन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 4 फरवरी की दोपहर गांव के ही अशोक चौरसिया, उमेश चौरसिया, विवेक चौरसिया और पियूष चौरसिया समेत अन्य लोगों ने उनके घर के सामने गंदा पानी बहाने को लेकर विवाद किया। आरोप है कि इसी बात को लेकर आरोपियों ने उन्हें और उनके पुत्र अभय को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा। मारपीट में गंगेश कसौधन के सिर और नाक में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि जाते-जाते दबंगों ने जान से मारने की धमकी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.