बदायूं, फरवरी 19 -- क्षेत्र के गांव बेहटाजवी में मंगलवार रात गालीगलौज का विरोध करने पर दबंगों ने एक परिवार पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में लवकुश, उनके पिता प्रेमशंकर, नंदलाल और सर्वेश देवी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित लवकुश के अनुसार, गांव के कुछ लोग बिना कारण अपशब्द कह रहे थे। जब उन्होंने इसे रोकने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया। क्राइम इंस्पेक्टर वीके मौर्य ने बताया कि पीड़ित पक्ष से तहरीर मिली है। जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...