सुल्तानपुर, फरवरी 6 -- भदैंया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के कंधईपुर बाजार में खरीदारी कर लौट रहे पति-पत्नी को दबंगों ने रास्ते में रोककर जमकर मारापीटा। पीड़ित पक्ष ने शिवगढ़ थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। कंधईपुर गांव निवासी पप्पू पुत्र स्व. नादिर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका दामाद दिलशाद पुत्र सुफियान, निवासी शाहगंज थाना शाहगंज जनपद जौनपुर पुत्री आशमा के साथ 4 फरवरी की शाम करीब 6:30 बजे कंधईपुर बाजार से सामान लेकर वापस घर जा रहा था। इसी दौरान सज्जन के चक्की आटा मिल के पास खंड़जा मार्ग पर गांव के ही बीरु पुत्र रोशन अली तथा सतार के भाई सीधी पुत्र सफी उल्ला ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि दोनों ने मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता आशमा ने बीच-बच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.