मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 19 -- मीनापुर। सिवाईपट्टी थाने के घोसौत में दबंगों ने निजी जमीन पर कब्जा कर लिया। इसको लेकर दो गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया है। भूस्वामी साकिर अंसारी ने शुक्रवार को डीएम से मिलकर ज्ञापन सौंपा है, जिसमें 26 डिसमिल निजी जमीन पर गांव के ही एक दबंग व्यक्ति द्वारा कब्जा करने की बात कही है। उन्होंने डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। भूस्वामी ने बताया कि जमीन खाली करने की बात कहने पर दबंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...