लखनऊ, दिसम्बर 11 -- काकोरी,संवाददाता। काकोरी में सड़क किनारे खड़ी बाइक में ई रिक्शा से टक्कर लग जाने के कारण हुए विवाद में दबंगों ने दो सगे भाइयों को जमकर पीटा। मारपीट मे गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी काकोरी से बलरामपुरम अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जालिया मऊ गांव निवासी सीमा के अनुसार वह पति राम चरण के साथ बाइक से शाम को मेडिकल स्टोर पर दवा लेने गई थी। राम चरण ने अपनी मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान पीछे से एक ई रिक्शा निकलने के दौरान मोटरसाइकिल गिरते गिरते बची। जिसे देखकर राम चरण और ई-रिक्शा चालक में बहस हो गई। इस दौरान इब्राहिम आ गए और दोनों में विवाद हो गया। विवाद के दौरान राम चरण का भाई जसबीर और इब्राहिम के बेटे भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। मारपी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.