लखनऊ, फरवरी 22 -- दुबग्गा के आम्रपाली योजना में रविवार दोपहर दूध कारोबारी को दबंगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारापीटा। आरोप है कि दबंग कारोबारी की बाइक और मोबाइल छीनकर भाग गए। पीड़ित ने दुबग्गा थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरदोई के कासिमपुर थानाक्षेत्र के सुनानी खेड़ा निवासी वारिस हसन दूध कारोबारी है। पीड़ित ने बताया कि वह रविवार सुबह दुबग्गा के आम्रपाली योजना अंतगर्त न्यू स्वाद डेरी पर दूध बेचने बाइक से जा रहे थे। तभी वहां पहले से मौजूद कुछ लोग कारोबारी को गाली-गलौज करने लगे। जिसका कारोबारी ने विरोध किया। आरोप है कि दबंगों ने कारोबार पर लाठी-डंडो से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होता देखकर आसपास के लोग कारोबारी को बचाने के लिए दौड़े। आरोप है कि दबंग कारोबारी की बाइक और मोबाइल छीनकर भाग निकले...