बांदा, फरवरी 5 -- बांदा। संवाददाता पैलानी थाना क्षेत्र के पियासी डेरा (सबादा) गांव निवासी सभाजीत निषाद ने मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप लगाया कि मंगलवार को शाम छह बजे उसकी बहू विमलेश पड़ोसी गिरधारी के घर चारपाई लेने गई। तभी गिरधारी के बेटे युवराज ने बहू के साथ अभद्रता व गाली-गलौज की। थोड़ी देर बाद जैसे ही बहू घर आई तभी युवराज व उसके परिजन लाठी-डंडे लेकर आ गए। उसके साथ अकारण मारपीट शुरू कर दी। पत्नी भिखनी बचाने आई तो उसे भी पीटा। गांव वालों के ललकारने पर हमलावार जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने अज्ञात में मारपीट व धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...