बरेली, फरवरी 5 -- फरीदपुर, संवाददाता। लाठी डंडों से लैस दबंगों ने जिओ स्मार्ट प्वाइंट में घुसने की कोशिश की। उन्होंने स्मार्ट प्वाइंट पर तैनात कर्मचारियों को डंडों से पीटा। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कर्मचारियों ने दलित उत्पीड़न,मारपीट एवं नकदी लूटने के आरोप की तहरीर दी है। फरीदपुर में मेन रोड पर जिओ का स्मार्ट प्वाइंट है। स्मार्ट प्वाइंट पर ऑनलाइन डेली नीड के सामान का कारोबार चलता है। वहां पर ग्राहकों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित है। गुरुवार को स्मार्ट प्वाइंट पर फरीदपुर के मोहल्ला ऊंचा के यश वाल्मीकि और उनके साथी राहुल सक्सेना ड्यूटी कर रहे थे। आरोप है इसी दौरान कई लोग डंडे लेकर स्मार्ट प्वाइंट के गेट पर पहुंच गए। वे अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। यश वाल्मीकि और उनके साथी कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की। जिसके बाद ...