मैनपुरी, फरवरी 6 -- किशनी। थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर निवासी मनोज कुमार जाटव ने नगला जंगी के दबंगों पर जानलेवा हमले, जातिसूचक गालियां देने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर चार नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मनोज के अनुसार 27 जनवरी की शाम जब वह कुसमरा चौकी जा रहे थे, तभी संजीव यादव, शेर सिंह और महाराज सिंह यादव ने लाठी-डंडों से उन पर पीछे से हमला कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और नहर में फेंकने की धमकी दी। राहगीरों के रुकने पर आरोपी भाग निकले। हमले में मनोज को हाथ, पैर व सीने में गंभीर चोटें आईं। दहशत का माहौल तब और बढ़ा जब 29 जनवरी को मैनपुरी दवा लेने जाते समय एलाऊ क्षेत्र में संजीव और अंशुल यादव ने दोबारा उनका रास्ता रोककर हमले का प्रयास किया। पीड़ित ने एलाऊ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.