कौशाम्बी, दिसम्बर 18 -- मंझनपुर, संवाददाता मंझनपुर निवासी एक व्यक्ति की सरायअकिल थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव स्थित जमीन बाउंड्री तोड़कर दबंगों ने कब्जा कर ली। अब उससे रंगदारी मांगी जा रही है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मंझनपुर के चमनगंज मोहल्ला निवासी सगीर हुसैन ने बताया कि उन्होंने जयंतीपुर के रहने वाले शिव भोले और उमा देवी की जमीन खरीदी थी। 27 नवंबर 2025 को इसका रजिस्टर्ड इकरारनामा बनवा लिया। साथ ही क्रय की गई भूमि में चहारदीवारी बनवा दी। आरोप है कि जयंतीपुर गांव के ही आशुतोष पांडेय उर्फ बाबा ने बाउंड्री तोड़कर जमीन में सबमर्सिबल लगवा लिया है। गांव में रहने वाले उसके सहयोगी श्याम कुमार उर्फ राजू, आदित्य नारायण व विकास पांडेय रंगदारी मांग रहे हैं। कहते हैं कि डिमांड पूरी किए बिना जमीन नहीं खाली की जा...