गंगापार, मार्च 12 -- थाना क्षेत्र के जारी गांव में बीती रात पड़ोस का ही युवक ने आबादी की जमीन पर जबरन कब्जा करने की मंशा से पिकअप से चालीस वर्ष पूर्व निर्मित सिंचाई के लिए बनी ईंट की पक्की टंकी को धक्का देकर तोड़ा और फिर हथौड़ी और छेनी से पूरी पक्की टंकी को जमींदोज कर दिया। मौके पर पहुंचे पीड़ित चंद्रशेखर मौर्या ने मना किया तो आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के अनुसार 1970 से सिंचाई के लिए बिजली का कनेक्शन लेकर सिंचाई कर रहा हूं और उसी आबादी की भूमि पर चालीस वर्ष पूर्व पक्की नाली और टंकी का निर्माण कर सिंचाई करता आया हूं। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप शर्मा का कहना कि घटना संज्ञान में है जांचकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.