कानपुर, फरवरी 6 -- कल्याणपुर, संवाददाता। रावतपुर में कोचिंग जा रही छात्रा से गालीगलौज व मारपीट करते हुए दबंगों ने उसे कार में खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर दबंगों ने उसका मोबाइल छीनकर जमीन पर पटक दिया। घटना के बाद आरोपित मौके से भाग निकले। रावतपुर निवासी छात्रा बीते एक फरवरी की शाम कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। तभी छपेड़ा पुलिया चौराहा के आगे कार सवार आफताब उर्फ मक्कू उससे छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर अपने साथी साहिल व सद्दाम की मदद से गाली गलौज व मारपीट करते हुए उसे कार में खींचने का प्रयास किया। इस दौरान शोर मचाने पर दबंगों ने उसके मोबाइल को छीन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया। रावतपुर थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.