फिरोजाबाद, अगस्त 25 -- शिकोहाबाद में मामूली रंजिश को लेकर दबंगों ने एक युवक को घर से बुलाकर बेरहमी से पीट दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के पिता ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है। हरिओम वशिष्ठ पुत्र चन्द्रकैलाश निवासी ग्राम जाजूमई हाल निवासी जगदंबा नगर बुढ़रई रोड का कहना है कि उनका बेटा अनुराग उर्फ अमन वशिष्ठ, उसका साला विष्णू पुत्र किरन प्रकाश दीक्षित, चांसू यादव पुत्र मनोज यादव 9 जुलाई को विजय होटल बाई पास रोड नौशहरा खाना खाने के लिए गए थे। उसी समय नवीन यादव उर्फ बाबा पुत्र वीरेन्द्र यादव अपने दो अज्ञात साथियों के साथ होटल में आया। सीट पर बैठने को लेकर गाली गलौज करने लगा। उस समय लोगों ने समझाकर शांत करा दिया। उसी बात को लेकर आरोपी रंजिश मानने लगा। 21 अगस्त की रात बेटे के दोस्त चासू यादव को हथियार के बल पर दबाव बनाकर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.