गाज़ियाबाद, दिसम्बर 23 -- ट्रांस हिंडन। कौशांबी थाना क्षेत्र के वैशाली सेक्टर तीन में दबंगों ने एक घर में घुसकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जो अस्पताल में भर्ती हैं। इनके अलावा तीन और लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस पर भी शिकायत करने के बाद सुनवाई नहीं करने का आरोप लगा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कौशांबी थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। वैशाली सेक्टर तीन में रहने वाले महेश कुमार वर्मा के अनुसार बिल्डर जगनारायण यादव ने 13 नवंबर 2024 को उनके मकान की रजिस्ट्री धोखाधड़ी कर अपने बेटे अंकित यादव के नाम कर दी थी। इसके एवज में उन्हें कोई रकम भी नहीं दी गई। फरवरी 2025 में उन्होंने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कौशांबी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा कोर्ट में भी वाद दायर किया। इस वजह से आरोप...