लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ, संवाददाता। पीजीआई कोतवाली इलाके में कुछ दबंगों ने एक परिवार के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर एक गृहस्वामी की लाठियों से पिटाई कर दी। हमले में जख्मी गृहस्वामी को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पीजीआई क्षेत्र के रेवतापुर सकूरपुर निवासी मनीष कुमार यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च की शाम गांव के ही रंजीत उर्फ पंडित, अनुज उर्फ बंटी, विशेश्वर प्रसाद, चंदन यादव बेवजह उनके परिवार वालों से गाली गलौज की। विरोध करने पर उनके पिता हरिश्चंद्र की लाठियों से बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उनका पीजीआई ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। आरोप है कि हमलावरों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.