फिरोजाबाद, फरवरी 18 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र के गांव स्यारमऊ रामलाल में दबंगों ने दंपति पर हमला कर दिया। घटना में पीड़ित के साथ उसकी गर्भवती पत्नी भी घायल हो गई। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आशतोष यादव पुत्र लाला सिंह निवासी राटौटी थाना पिठौरा जिला आगरा 13 फरवरी को अपनी गर्भवती पत्नी कोमल यादव को उसके मायके गांव स्यारमऊ रामलाल को कार से छोड़ने के लिए आया था। जैसे ही पीड़ित की गर्भवती पत्नी कार से नीचे उतरी वैसे ही उसके पडोसी राघवेन्द्र उर्फ रघु पुत्र रामरहीस, खुशी पुत्री राघवेन्द्र, किरन पुत्री रामरहीस, ममता पत्नी राघवेन्द्र ने उसे ढक्का मार दिया। जिससे गर्भवती महिला जमीन पर गिर पड़ी। जब पति ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी।पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

ह...