बांदा, दिसम्बर 10 -- बांदा। संवाददाता बबेरू के खरौली में दबंगों ने राजस्व विभाग की ओर से खेत में की गई पथरगडी उखाड़ फेंकी और अवैध कब्जा कर लिया। लेखपाल व तहसीलदार की आख्या के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी। सीओ के आदेश पर पुलिस ने दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। खरौली गांव निवासी रामसारी पत्नी अशोक सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एसडीएम बबेरू के आदेश पर नौ सितंबर 2022 को खेत में लेखपाल व राजस्व निरीक्षक ने पथरगड़ी कराई। गांव के रामयदयाल व मुदित कुमार ने इन्हें उखाड़कर फेंक दिया। समाधान दिवस में शिकायत की। लेखपाल व तहसीलदार ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के लिए आख्या दी। इसके बावजूद पुलिस उसे जमीन में कब्जा में नहीं दिला सकी। कब्जा करने पर विरोध मारपीट करते हैं। सीओ के आदेश पर पुलिस ने रामदयाल व मुदित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ह...