कन्नौज, फरवरी 9 -- ठठिया, संवाददाता। ठठिया थाना क्षेत्र के निस्तौली गांव में रविवार को खेत में काम कर रहे एक युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। युवक के शोर मचाने पर दबंग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। निस्तौली गांव निवासी नजरुल जमा ने ठठिया थाना पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि रविवार दोपहर वह अपनी आलू की फसल देखने खेत पर गया था। इसी दौरान गांव के ही अनीस पुत्र तारीक खां, भूरा पुत्र मुईन खां, परवेश पुत्र अनवर तथा गुफरान वहां पहुंचे। उक्त लोगों ने उसे अकेला पाकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। उसके शोर मचाने पर उक्त लोग जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना के...