बांदा, फरवरी 9 -- बांदा, संवाददाता। मरका थाने के करहुली गांव में दहिनवारा कार्यक्रम के दौरान दबंगों ने जमकर मारपीट की। मारपीट में पिता-पुत्र समेत तीन लोग लहूलुहान हो गए। पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। नगर कोतवाली के अरबईगांव निवासी अवधेश सिंह ने मरका थाने में तहरीर दी। बताया कि पांच फरवरी को रिश्तेदरों के साथ बेटे अवकेश का दहिनवारा देने करहुली गांव गए थे। रात साढ़े दस बजे डीजे में नाचगाना हो रहा था। तभी करहुली गांव के ही बेला बाबू, सर्किट, अमूल, रज्जू आदि लाठी-डंडे लेकर आए और गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। परिजनों ने तुरंत 112 में फोन किया। पुलिस के आने पर दबंग धमकाते हुए भाग गए। कार से तीनों घायल मेडिकल कॉलेज गए और इलाज कराया। शरीर में काफी गंभीर चोंटे आई हैं। पुलिस ने बेलाबाबू, सर्किट, अमूल व रज्जू के खिलाफ मारपीट व धमकाने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.