फिरोजाबाद, नवम्बर 29 -- फिरोजाबाद। नगर निगम वार्ड नंबर 21 में शमशान तक जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे के विरोध में भारतीय हलधर किसान यूनियन उतर आई है। किसान यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीयजनों ने नगर निगम में पहुंच कर नगर आयुक्त के नाम ज्ञापन सौंपा। भारतीय हलधर किसान यूनियन के मंडल सचिव शिवम कुमार के नेतृत्व में क्षेत्रीयजन एवं यूनियन पदाधिकारी नगर निगम में पहुंचे। लोगों का कहना था कि लालपुर में बी पैक्स समिति के बराबर से शमशान तक जो रास्ता जाता है, उस पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। कई बार लेखपाल द्वारा इसकी पैमाइश कर इसे चिन्हित किया है तथा नगर निगम में भी सितंबर 2024 से निरंतर शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अवैध कब्जा होने से लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। यह मार्ग ऊदल सिंह महाविद्यालय, एसएनडी पब्लिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.