महोबा, नवम्बर 19 -- महोबा,संवाददाता। दबंगों द्वारा गांव में उत्पात मचाते हुए फायरिंग की। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के दादरी गांव निवासी लाल सिंह राजपूत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 नवंबर की रात कुंआ पूजन में उसके घर में डीजे बज रहा था तभी गांव के अशोक राजपूत राममिलन दरवाजे पर आए और गाली गलौच करने लगे। डीजे बंद करने से मना करने पर दबंगों द्वारा फायरिंग कर उत्पात मचाया गया। मौके से भाग कर उसने जान बचाई। दबंगों द्वारा जानमाल की धमकी दी गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित अशोक राजपूत व राममिलन के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि पुरानी रंजिश के चलते विवाद हुआ है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु की है। जांच में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी...