बरेली, फरवरी 5 -- फतेहगंज पश्चिमी। कस्बा के सनातन धर्म वैश्य सभा ठाकुरद्वारा मंदिर सोसायटी का आरोप है मंदिर की तीन दुकानों पर प्रभावशाली लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा है। मुख्य बाजार की संपत्ति से होने वाली आय से मंदिर का संचालन, पुजारी का वेतन, धर्मशाला का रखरखाव और देवी-देवताओं की सेवा होती थी। लेकिन कब्जों के चलते मंदिर को चंदे के सहारे चलाया जा रहा है। आरोप है कि कब्जेदार आर्थिक रूप से बेहद संपन्न हैं। उन्होंने फर्जी दस्तावेज के जरिये साठगांठ कर मुकदमे दायर कर दिए। शिकायत पर अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं की। सोसायटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री कार्यालय में शिकायत की है। उप सचिव ने जर्जर दुकानों की स्थिति का परीक्षण कराकर अवैध कब्जों को हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...