गोरखपुर, फरवरी 15 -- जनता दर्शन में पहुंचे फरियादियों ने जब जमीन पर कब्जे की शिकायत की तो सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया। सीएम योगी ने तुरंत अफसरों को दबंगों और भू-माफियाओं पर कार्रवाई के निर्देश जारी कर दिए। लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। मुख्यमंत्री रविवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री ने करीब 150 लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक निस्तारण के निर्देश दिए। लोगों को आश्वस्त किया कि चिंता मत करें, हर समस्या का समाधान होगा। जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाते हुए निर्देश दिए कि दबंगों और माफिया के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। जहां ...