बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। छावनी कस्बा निवासी बीडीसी सदस्य ने सूदखोरों के आतंक से परेशान होकर एडीजी आर्थिक अपराध शाखा से शिकायत की है। आरोप है कि छावनी थाने के चौकीदार व अन्य युवक सूदखोरी का काम करते हैं। उनसे लिया रुपया चुकाने के बाद अब ब्याज सहित 20 प्रतिशत अतिरिक्त रकम की मांग कर जानमाल की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत स्थानीय पुलिस से की गई थी। बीडीसी ने पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर वीडियो वॉयरल कर आत्महत्या की धमकी दी है। विक्रमजोत ब्लॉक के खानकला से बीडीसी सदस्य प्रेमकुमार कसौधन सूदखोरों के जाल में फंसकर डेढ़ वर्ष से कस्बे से लापता हैं। बीडीसी ने जनसेवा केंद्र खोलकर व्यवसाय शुरू किया, जिसके लिए रुपये उधार लिए थे। शिकायती-पत्र के अनुसार उन्होंने थाना छावनी के एक चौकीदार व छावनी कस्बा के सिरौली बाबू निवासी एक युवक से 50-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.