नई दिल्ली, फरवरी 9 -- फील्ड में दबंगई दिखाने वाले पुलिसकर्मियों पर नकेल कसी जा रही है। बीते पखवारे करीब आधा दर्जन ऐसे मामले सुर्खियों में रहे, जिनमें बिहार पुलिस के पदाधिकारी-कर्मियों के दबंगई भरे व्यवहार ने पुलिस की छवि पर दाग लगाया। शीर्ष स्तर पर सम्मानजनक आचरण की नसीहत से इतर इन पुलिस कर्मियों की आम लोगों के साथ बदसलूकी की तस्वीरें व वीडियो खूब वायरल हुए। पुलिस मुख्यालय ने ऐसे मामलों में निलंबन से लेकर लाइन हाजिर तक की कार्रवाई कर सख्त संदेश दिया है। पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने स्पष्ट कहा है कि किसी भी स्तर पर दुर्व्यवहार के मामले बर्दाश्त नहीं होंगे। दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल निलंबन व विभागीय कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। आम जनता में पुलिस का विश्वास बनाये रखने तथा पुलिसकर्मियों के व्यवहार में सुधार व अनुशासन को लेकर पुलिस मुख्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.