मुरादाबाद, मार्च 26 -- मुरादाबाद। प्रधानमंत्री जनआरोग्य आयुष्मान योजना के लाभार्थी कई मरीज अपनी दिक्कतें लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे जिन्हें वहां से पंचायत भवन परिसर भेजा गया। जनपद में आयुष्मान योजना को कार्यान्वित कराने के लिए नियुक्त स्टाफ पंचायत भवन में आयोजित हो रहे मेले में मौजूद था। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बताया कि मेले में आयुष्मान योजना के स्टाल पर पहुंचे लाभार्थियों की समस्याओं का निस्तारण पूरी गंभीरता के साथ किया गया। आयुष्मान योजना के कई लाभार्थी कार्ड बनने में दिक्कत आदि परेशानी लेकर सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.