नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा। सेक्टर-7 स्थित सौंदर्य उत्पाद कंपनी के दफ्तर से बदमाश पांच लैपटॉप चोरी कर भाग गए। इस संबंध मे कर्मचारी ने फेज-1 थाने में केस दर्ज कराया है। दिल्ली के न्यू अशोक नगर निवासी नीरज बघेल ने पुलिस को बताया कि कर्मचारी 20 जनवरी को दफ्तर बंद कर गए तो सारे लैपटॉप थे। अगले दिन जब दफ्तर खोला गया तो पांच लैपटॉप गायब मिले। कंपनी का दरवाजा टूटा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...