नई दिल्ली, नवम्बर 20 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नजफगढ़ इलाके में एक युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने एक वीडियो भी बनाया। इसमें उसने अपने दफ्तर के वरिष्ठों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने वीडियो के आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक लवदीप परिवार के साथ नंगली विहार एक्सटेंशन, नजफगढ़ इलाके में रहता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो भाई भी हैं। लवदीप जी4सिक्योरिटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता था। उसकी तैनाती द्वारका सेक्टर 14 स्थित एक मॉल में थी। पुलिस को दिए बयान में लवदीप के पिता कृपाल सिंह ने बताया कि 3 मई 2025 को वह परिवार के साथ उत्तर प्रदेश स्थित उनके पैतृक गांव में एक समारोह में शामिल होने गए थे। लवदीप को छुट्टी नहीं मिली थी, जिसके...