बिहारशरीफ, जनवरी 4 -- दफादार व वरीय दफादार के रिक्त पदों पर प्रोन्नति करने को लेकर करेंगे आंदोलन चंडी में चौकीदार संघ की हुई बैठक, लिए कई निर्णय चंडी, एक संवाददाता। थाना परिसर में बिहार रविवार को राज्य दफादार चौकीदार संघ की प्रखंड इकाई की बैठक हुई। संघ के राज्य सचिव डॉ. संता सिंह व अंचल अध्यक्ष पुनीत कुमार ने कहा कि इसमें विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। साथ ही दफादार व वरीय दफादार के रिक्त पदों पर प्रोन्नति करने को लेकर आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए 19 जनवरी को पटना में होने वाले आंदोलन में नालंदा जिला के लोग भी अधिक संख्या में शामिल होंगे। इसमें दफादार व वरीय दफादार के रिक्त पदों को प्रोन्नति द्वारा भरे जाने की मांग की गयी। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक दफादार और चौकीदारों की वरीयता सूची तैयार नहीं की गई है। इस कारण उन्हें प्र...