रांची, जून 17 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड राज्य दफादार-चौकीदार पंचायत की ओर से बुधवार को पुराना विधानसभा परिसर के विधायक सभागार में दिन के 11.30 बजे से पूर्व सांसद राम अवधेश सिंह की 88वीं जयंती मनाई जाएगी। कार्यक्रम में चतरा के विधायक जर्नादन पासवान, बकरट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव व अन्य शामिल होंगे। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण दयाल सिंह ने यह जानकारी दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...