पटना, जनवरी 13 -- लोजपा (रा) के वरिष्ठ नेता सह गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान ने दफादार-चौकीदारों के आश्रितों की बहाली सहित अन्य लंबित व संवेदनशील मुद्दों को लेकर मंगलवार को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि पूर्व में दफादार चौकीदार के स्थान पर उनके परिवार के सदस्य को नियुक्त करने की व्यवस्था थी। 1990 में पद सरकारी घोषित होने के बाद आश्रितों की बहाली को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हुई। पासवान ने कहा कि 2014 में चौकीदारी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नयी नियमावली बनायी गयी, परंतु इसके बावजूद दफादार चौकीदारों के आश्रितों की आजीविका एवं सुरखा की समस्या आज भी बनी हुई है। डिप्टी सीएम से मुलाकात के बाद उन्होने सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। जिसमें लिखा कि दफादार चौकीदारों के आश्रितों की वर्षों पुरानी और संवेदनशील समस...