पीलीभीत, जून 1 -- पीलीभीत। वरिष्ठ संवाददाता सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बाद अब नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने बरखेड़ा के दंपती का जहरीला पदार्थ पीने का वीडियो वायरल होने के मामले में ट्वीट किया है। इसमें मुख्यमंत्री को टैग कर सवाल उठाए हैं कि क्या यही नए भारत का नया उत्तर प्रदेश। ट्वीट में लिखा कि सच बोलना गुनाह और भ्रष्टाचार उजागर करना आत्महत्या की वजह बन जाता है? एक दिन पूर्व सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बरखेड़ा के पत्रकार इसरार अहमद और उनकी पत्नी के वायरल वीडियो पर ट्वीट कर सरकार को घेरा था। बरखेड़ा के ठाकुरद्वारा निवासी यू ट्यूबर पत्रकार इसरार अहमद ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ जहर खाकर जान देने की कोशिश की थी। इसका वीडियो भी वायरल किया था। इस वायरल वीडियो में इसरार ने नगर पंचायत के नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का मामला उठाया था। खराब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.