अल्मोड़ा, फरवरी 18 -- आज होने वाले विराट हिन्दू समागम से पूर्व बुधवार को दन्या में रैली निकाली गई। संयोजक मनोज पंत के नेतृत्व में हिंदू संगठन के सैंकड़ों लोगों के साथ धौलादेवी से हनुमान मंदिर तक बाइक रैली निकाली गई। इस दौरान जय श्री राम का के नारे लगाए गए। यहां डॉ नीरज पंत, दन्या मंडल अध्यक्ष डीके जोशी, छात्र संघ अध्यक्ष गोकुल डसीला, दीपक मलारा, देश दीपक पंत, पीयूष पांडे, गिरीश पंत, मुकुल पंत आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...