अल्मोड़ा, फरवरी 5 -- अल्मोड़ा। दन्या पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एसओ दिनेश नाथ महंत ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम के लिए टीम ने धौलादेवी बाजार में चेकिंग की। इस दौरान आरोपी पंकज गैड़ा निवासी काफली दन्या संदिग्ध हालात में मिला। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 88 पाउच देशी शराब के बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...