अल्मोड़ा, जनवरी 28 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से दन्या में जागरूकता शिविर लगाया। इसमें विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान बुजुर्गों को छड़ी और कान की मशीन का सहारा दिया गया। बुधवार को आयोजित शिविर का शुभारंभ विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव शचि शर्मा और एसडीएम सौम्या गर्ब्याल ने किया। शिविर में विभिन्न विभागों की ओर से योजनाओें के स्टॉल लगाए गए थे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, सीएससी सेंटर आदि की समस्या रखी। इस लाभार्थियों को छड़ी, कान की मशीन आदि प्रदान की गई। स्वास्थ्य विभाग मरीजों की जांच की और परामर्श के साथ दवाई भी वितरित की। समाज कल्याण की ओर से दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए। हैड़ाखान चैरिटेबल ट्रस्ट चिलियानौला रानीखेत ने निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया गया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। बाद मे...