अल्मोड़ा, फरवरी 4 -- डिग्री कॉलेज दन्या के छात्रों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि कॉलेज में बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। महाविद्यालय को मान्यता, छात्रवृत्ति, स्नातकोत्तर का संचालन, मान्यता देने, खेल मैदान के निर्माण आदि की मांग की। यहां अध्यक्ष गोकुल डसीला, प्रियंका बिष्ट, पंकजा जोशी, रोशनी चिलवाल, राजू डसीला, ललित गैड़ा, दीपक गैड़ा, हेमा जोशी आदि थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...