सिमडेगा, फरवरी 8 -- बोलबा, प्रतिनिधि। प्रखंड के पर्यटक स्थल दनगदी में 12 फरवरी को आकांक्षी सिमडेगा के तहत 2:0 संपूर्णता कार्यक्रम की शुरूआत की जाएगी। कार्यक्रम में सभी विभाग के द्वारा स्टाल लगाया जाएगा। वही विद्यालय के बच्चो के बीच प्रशस्ति पत्र का भी वितरण किया जाएगा। स्टाल में केसीसी,आयुष्मान कार्ड आदि का वितरण भी किया जाएगा। इसके अलावे सांस्कृतिक कार्यक्रम की भी प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में डीसी कंचन सिंह, एसपी श्रीकांत एस खोटरे, डीडीसी दीपांकर चौधरी सहित कई अधिकारी भी शामिल होगें। सीओ सुधांशु पाठक ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.