सिमडेगा, जनवरी 31 -- ठेर्ठटांगर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के संत पीटर इंग्लिश मीडियम स्कूल के आंठवी कक्षा का छात्र अभिषेक सिंह शनिवार को पर्यटक स्थल दनगददी के गहरे पानी में डूब गया है। शनिवार की देर शाम तक अभिषेक कुमार सिंह की तालाश जारी थी। पूरे मामले पर डीसी कंचन सिंह ने भी संज्ञान लेते हुए छात्र की खोज के लिए एनडीआरउफ की टीम को बुलाने का निर्देश दिया है। इधर घटना के संबंध में जानकारी देते हुए स्कूल के एचएम सायमन डुंगडुंग ने बताया कि स्कूल के 71 छात्र जिसमें 35 लड़के और 36 लडकियां शामिल थी। पिकनिक मनाने के लिए स्कूल के 11 शिक्षकों के साथ सभी छात्र बोलबा प्रखंड के दनगददी पर्यटक स्थल गए थे। यहां नहाने के क्रम में अभिषेक सिंह गहरे पानी में फंस कर डूब गया। जैसे ही स्कूल के शिक्षकों को अभिषेक के डुबने की जानकारी मिली सभी अपने अपने स्तर से अभि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.