मुंगेर, जून 18 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। ददरीजाला पंचायत में आशा कार्यकर्ताओं के चयन में अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों की शिकायत पर बीडीओ अनीश रंजन की जांच में चयन प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की पुष्टि हुई है। बीडीओ ने डीएम सह अध्यक्ष, जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेर से चयन रद्द करने की अनुशंसा की है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार पंचायत की मकनपुर, जाला और महेशपुर गांव में आशा कार्यकर्ताओं के चयन में न तो प्रचार-प्रसार किया गया और न ही चयन की सूचना प्रखंड कार्यालय में चिपकाई गई। मार्गदर्शिका के अनुसार, आशा चयन के लिए संबंधित टोले या गांव में आमसभा आयोजित करना अनिवार्य है, परंतु इस नियम का भी पालन नहीं किया गया। महेशपुर गांव की एक विधवा आवेदिका ने शिकायत में कहा है कि चयन बैठक में उनके आवेदन की रिसीविंग नहीं दी गई और उनके आवेदन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.