रामगढ़, जुलाई 11 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस नेता पूर्व सांसद सह राज्य के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के निधन पर गिद्दी चौक में शुक्रवार को शोकसभा किया गया। सर्वप्रथम में उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद ददई दुबे के आम जनता के हित में किए गए कार्यो के बारे में बताया। वक्ताओं ने कहा उनके निधन से मजदूर जनता को काफी क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में अरुण उपाध्याय, विजय कुमार, बृजकिशोर पाठक, संत कुमार सिन्हा, हीरालाल गंझू, अजय दुबे, सुनील दुबे, गिरजा सिंह, पंकज सिंह, संजय शर्मा, इरफान खान, दिलीप दत्ता, सुनील सिन्हा, लव कुमार शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...