हजारीबाग, जुलाई 12 -- हजारीबाग, निज प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री , कांग्रेस राष्ट्रीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे के निधन पर हजारीबाग कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव ने रांची स्थित उनके आवास पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष ने कहा मजदूरों ने अपना एक मसीहा खो दिया। ददई दुबे की आवाज़ हमेशा बुलंद रहती थी। उनके निधन से कांग्रेस को भारी क्षति हुई है। मौके पर संजय तिवारी, गुड्डू सिंह, महेश साव, परवेज़ आलम, निसार खान नें पूर्व ने भी उनके निधन पर शोक जताया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...