लोहरदगा, जुलाई 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। दिवंगत पूर्व मंत्री ददई दूबे को शनिवार को पूर्व राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरज प्रसाद साहू ने बोकारो पहुंच कर पूर्व श्रद्धांजलि दी। मौके पर धीरज प्रसाद साहू ने कहा कि ददई दूबे कांग्रेस के साथ-साथ मजदूर यूनियन इंटक के बड़े और सर्वमान्य नेता थे। उनके निधन से कांग्रेस और इंटक को बड़ी क्षति हुई है। वे हमेशा आम लोगों और मजदूरों के लिए संघर्ष करते रहे। वह मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने, आम आदमी की समस्या के निराकरण को लेकर समर्पित रहते थे। उनके निधन से पार्टी को जो क्षति हुई है, उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है। ददई दूबे का स्थान कोई नहीं ले सकता है। वे हमेशा पार्टी और आम लोगों के बारे में सोचते थे। मजदूरों को लेकर वह उनके अधिकार को लेकर अक्सर चर्चा करते थे। कहते थे कि उनका जीवन आम जनता और मज...